{"_id":"57effbb24f1c1b1e08573c8d","slug":"award-winner-in-garuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ में विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ में विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। माध्यमिक स्कूलों की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुए। मनीषा, वीरेंद्र प्रतियोगिता के चैंपियन रहे। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने चैंपियनों को प्रायोजक दीपक गोस्वामी की ओर से ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
विधायक दास ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। खेलों से हमें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विभिन्न खेलकूद में जीआईसी कौसानी के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियन अपने नाम की, जबकि इंटर कॉलेज गागरीगोल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
व्यक्तिगत चैंपियनशिप विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ के वीरेंद्र सिंह बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पाये की मीनषा ने जीती। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने अव्वल खिलाड़ियों को ईनाम बांटे।
विज्ञापन
नंदन अल्मिया, उमेश जोशी, आलोक पांडे, देवेंद्र मेहता आदि ने संचालन किया। आयोजन में शिक्षक जितेंद्र पंत, प्रदीप नेगी, नीलम चौहान, भुवन बोरा, प्रकाश भट्ट, रेखा ऐठानी, हेम गोपाल आदि ने सहयोग दिया। वहां भाजपा नेता देवेंद्र गोस्वामी, खेल के प्रयोजक दीपक गोस्वामी, मोहन चंद्र पंत, आलोक पांडे, देवेंद्र मेहता, जेेपी कुनियाल, मोहन चंद्र पंत आदि थे।