फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Attention rising corona cases

सावधान! बढ़ रहे कोरोना के मामले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attention rising corona cases
बागेश्वर/अल्मोड़ा। एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। बागेश्वर में बुधवार को कोरोना के आठ नए मामले आए हैं। अल्मोड़ा में भी दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

लंबे समय बाद एक बार फिर बागेश्वर में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के आठ नए मामले आए हैं। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। 170 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 25 संक्रमित हैं। इनमें दो लोगों का कोविड केयर सेंटर और 23 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इधर अल्मोड़ा में बुधवार को आए दो संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 11903 पहुंच गई है, जिसमें से 11754 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 10 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed