{"_id":"5c8bf29abdec22141a4a10d4","slug":"at-the-age-of-77-the-former-jawan-got-married-marriage-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 वर्ष की उम्र में पूर्व जवान ने कराया शादी का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 वर्ष की उम्र में पूर्व जवान ने कराया शादी का पंजीकरण
Sat, 16 Mar 2019 12:14 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर रजिस्ट्रार दफ्तर में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे बुजुर्ग दंपति।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ से रिटायर 77 साल के एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ विवाह का पंजीकरण कराने रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे। अत्यधिक उम्र होने की वजह से सभी उनको देखकर दंग रह गए। बाद में प्रमाणन का काम हुआ।
केसर सिंह का जन्म एक मई 1942 को कांडा तहसील के बेड़ा तल्लड़ा में हुआ था। 27 साल की उम्र में उनकी पहली शादी थल की सरुली देवी से हुआ था। इनसे उनकी तीन बेटियां 45, 40 और 35 साल की हैं। पहली पत्नी के देहांत के बाद दिसंबर 1997 में उन्होंने कमेड़ी देवी की पार्वती से दूसरा विवाह किया। इनसे एक 21 साल का बेटा है। बीएसएफ के दस्तावेजों में पहली पत्नी का नाम चढ़ा हुआ था। दूसरी पत्नी का नाम चढ़ाने के लिए उन्होंने आवेदन किया तो विवाह प्रमाण पत्र मांगा गया। इस पर सिंह पत्नी के साथ शुक्रवार को रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे। जहां बुजुर्ग दंपति को देखकर सभी कर्मी दंग रह गए। उनकी शिकायत सुनने के बाद बुजुर्ग दंपति का अनिवार्य विवाह रजिस्ट्रीकरण-2011 अधिनियम के तहत उनका विवाह का रजिस्ट्रेशन किया गया। रजिस्ट्रार ललित मोहन सिंह रावत और निबंधक राजेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि बुजुर्ग दंपति का कागजी कार्रवाई के बाद विवाह के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।