{"_id":"5fac1c228ebc3e9bc202d0c3","slug":"ashram-and-watermill-damaged-due-to-blasting-in-road-construction-bageshwar-news-hld403800077","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में की जा रही ब्लास्टंग से आश्रम और पनचक्की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में की जा रही ब्लास्टंग से आश्रम और पनचक्की क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
कपकोट के भद्रतुंगा में सड़क निर्माण के दौरान स्वामी रामानंद संत आश्रम में गिरे बोल्डर से ध्वस्त ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट की पतियासार-झूनी सड़क के कटिंग में धड़ल्ले से विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है। ब्लास्टिंग से आश्रम के साथ ही पनचक्की क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क निर्माण में विस्फोटकों का प्रयोग कर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होने से लोगों में जबरदस्त रोष है।
ग्राम तरसाल पतियासार निवासी बलवंत सिंह पुत्र उत्तम सिंह ने कपकोट के एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि पतियासार-झूनी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी कटान के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। नौ नवंबर को ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर छिटकने और बोल्डर गिरने से गांव की पनचक्की (घराट) क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में डालने के स्थान पर गांव में गिराया जा रहा है। पनचक्की क्षतिग्रस्त होने से गांव के लोगों के सामने गेहूं, मक्का, मडुवा आदि नहीं पीसा जा सका है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
उधर, भराड़ी और सलिंग के लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में सड़क में की जा रही ब्लास्टिंग से भद्रतुंगा में स्वामी रामानंद संत आश्रम को क्षति पहुंचने की सूचना दी है। बताया कि सड़क निर्माण के लिए हुई ब्लास्टिंग के दौरान बड़े-बड़े पत्थर आश्रम की छत पर गिरने से आश्रम को भारी नुकसान पहुंचा है। इन लोगों ने कहा है कि ब्लास्टिंग से कभी भी जानमाल का नुकसान हो सकता है। ज्ञापन में गणेश पंचपाल, कवींद्र सिंह कुमल्टा, कमला कुमल्टा, हरीश कुमल्टा, कृष्णा कुमल्टा, लछम सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। पत्र की प्रति डीएम, एसपी, विधायक को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन को जांच के निर्देश दिए गए हैं। ब्लास्टिंग की अनुमति और शर्तों के अनुपालन की जांच करवाई जाएगी। मानकों की अनदेखी होने की पुष्टि हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, एसडीएम कपकोट।