फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   arrived from Dug patti rural from problems

दुग पट्टी की समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण

Thu, 17 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। दुग पट्टी की समस्याओं को लेकर क्षेत्र की जनता ने बागेश्वर पहुंचकर डीएम को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने मांगों को पूरा करने को लेकर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर दो अप्रैल से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। दुग पट्टी के ग्रामीणों ने डीएम बीएस मनराल को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


जिसमें चौरा गांव के सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में पुस्तकालय, ऑडिटोरियम संग्रहालय, स्मृति स्थल, जूहा चौरा का प्रांतीयकरण, उच्चीकरण करने, डुंगरी, चौरा, चिभेली में बाढ़ सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण, पल्सौं से चौरा को जोड़ने वाले पैदल मार्ग में झूला पुल बनाने, पलायन, पपों, रतायस, झनकोट, सुदिल आदि गांवों में पुंगर नदी से लिफ्ट पेयजल योजना, चौरा प्राइमरी स्कूल का नया भवन बनवाने, दुग पट्टी में बैंक खोलने, चौरा आयुर्वेदिक अस्पताल, दोफाड़ अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ की तैनाती, ग्राम पंचायत डुंगरी में कन्या हाईस्कूल खोलने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि इन मांगों को क्षेत्र की जनता वर्षों से उठा रही है लेकिन समस्या नहीं सुलझ सकी है। मांग पूरी न होने पर दो अप्रैल से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। डीएम से मिलने वालों में भगवत डसीला, गुमान सिंह, बलवंत सिंह, कुंदन सिंह, जीवन सिंह, भूपाल सिंह, हयात सिंह, गिरीश सिंह, मनोज, आनंदी देवी आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed