फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   arested in bageshwar

बराती को पीटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
arested in bageshwar
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट पुलिस ने शुक्रवार को सूपी गांव में बराती को पीटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में घायल बराती देवेंद्र सिंह ने कपकोट थाने में तीन युवाओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई थी।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र के ग्राम तरसाल (सूपी) में बघरगांव से शुक्रवार को बरात गई थी। कन्यादान के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें दूल्हा पक्ष में शामिल बघर निवासी देवेंद्र सिंह घायल हो गए थे। घायल के परिजनों ने तरसाल निवासी कमल सिंह टाकुली, भूपेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह टाकुली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को शुक्रवार रात धर दबोचा। कपकोट के थाना प्रभारी कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed