फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Appointed district and divisional in-charge of the campaign in the name of a tree mother

Bageshwar News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के जिला और मंडल प्रभारी नियुक्त

Wed, 24 Jul 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 24 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Appointed district and divisional in-charge of the campaign in the name of a tree mother
बागेश्वर। भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को वृहद स्तर पर सफल बनाने के लिए जिला और मंडल स्तर पर संयोजक/प्रभारी नियुक्त किए हैं। सभी मंडल प्रभारी आगामी 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को संचालित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान ने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी को जिला संयोजक बनाया गया है। बागेश्वर नगर मंडल के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष खड़क सिंह टंगड़िया, ग्रामीण मंडल के लिए जिला महामंत्री संजय परिहार, गरुड़ मंडल के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र परिहार, खरही मंडल के लिए जिला मंत्री रवि कारायत, कपकोट मंडल के लिए पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र कांडपाल, शिखर मंडल के लिए जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, दुगनाकुरी मंडल के लिए जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र राठौर और कांडा कमस्यार के लिए जिला उपाध्यक्ष आनंद धपोला मंडल प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फर्श्वान ने बताया कि 23 जून से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के सभी आठ मंडलों के 381 बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता 17869 पौधे रोप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed