{"_id":"62c872369144c003ab16acfa","slug":"appeal-for-corona-vaccination-bageshwar-news-hld468440547","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों करते हो देरी, जब सेहत की सुरक्षा के लिए टीका है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों करते हो देरी, जब सेहत की सुरक्षा के लिए टीका है जरूरी
विज्ञापन
रीतिका मेहरा, बीकॉम द्वितीय वर्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। देश में टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रहा है। बागेश्वर जिले में टीका लगाने वालों की संख्या साढ़े चार लाख के करीब पहुंच गई है। जिले में अब तक 2,15,299 लोगों को पहली, 1,98,501 लोगों को दूसरी और 30,377 लोगों को प्रीकॉशन डोल लग चुकी है।
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए इन दिनों घर-घर दस्तक अभियान चलाया गया है। घर-घर दस्तक के तहत 7,940 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गए हैं। जिले के युवा और किशोरों ने अमर उजाला के जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी लोगों से अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की है।
कोविड टीकाकरण हर किसी को अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। कोरोना महामारी के नए-नए स्वरूप सामने आ रहे हैं। बीमारी से बचाव का उपाय केवल टीकाकरण ही है। युवाओं को विशेष रूप से टीकाकरण कराने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। -रोहित दानू, भारतीय फुटबॉल टीम के अंडर-23 के खिलाड़ी
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगाना चाहिए। टीकाकरण ही कोविड से बचा सकता है। इससे मनोबल भी बढ़ता है। कोरोना के प्रति भय कम होता है। देश ने कोविड टीकाकरण में कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। अमर उजाला की जागरूकता पहल सराहनीय है।
नीरज पांडेय ठाकुरद्वारा बागेश्वर
मैंने कोविड का पहला टीका लगा लिया है। कोविड टीका लगाने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। कोरोना के प्रति मन से भय दूर हुआ है। कोविड टीकाकरण के लिए सहपाठियों को भी जागरूक किया। सभी को टीका अवश्य लगाना चाहिए।
ध्रुविता टम्टा मजियाखेत बागेश्वर
कोरोनाकाल में हुए लॉकडाउन में सब कुछ बदल गया था। कई दिनों तक घरों में कैद रहे। तब टीकाकरण के महत्व समझ में आया। मैने पांच किमी दूर बसंतपुर जाकर कोविड का टीका लगाया। अपने साथियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करता रहता है। टीकाकरण से ही हम सब सुरक्षित जिंदगी जी सकते हैं।
कमलेश सिंह, एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा
मेरी सभी युवाओं से अपील है कि वह शत प्रतिशत बूस्टर डोज लगाएं। इससे कोरोना को पराजित करने में मदद मिलेगी। साथियों को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित करने के साथ ही लोगों को टीकाकरण में आने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता हूं। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करता हूं।
तनुज बिष्ट, एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा
कोरोना को तभी हरा पाएंगे जब शत प्रतिशत टीकाकरण होगा। मैंने खुद तो कोविड वैक्सीन लगाई साथ ही अपनी सहपाठियों और गांव के युवाओं को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। टीकाकरण में लोगों को मदद की जरूरत करने पर हम पीछे नहीं हटे। सभी युवाओं से अपील है कि बूस्टर डोज अवश्य लगाएं।

फुटबॉलर रोहित दानू।- फोटो : BAGESHWAR