फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Any kind of negligence will not be tolerated in election work: DM

निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Any kind of negligence will not be tolerated in election work: DM
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में मतदान पीठासीन अ​धिकारियों को संबाे​धित करतीं डीएम अनुराधा पाल
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को पंडित बीडी पांडेय परिसर के प्रेक्षागृह में 510 पीठासीन अधिकारियों को पहले चरण का ईवीएम, वीवीपैट प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी भलीभांति ग्रहण करने को कहा। कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम पाल ने कहा कि लोकतंत्र की नींव रखने में पीठासीन और मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करने और हर प्रकार की शंका का मौके पर ही समाधान कराने को कहा। पीठासीन को चुनाव के दिन मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराकर समय से मतदान शुरू करवाने, मतदान शुरू होने की सूचना तत्काल सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और सहायक रिटर्निंग आफिसर को देने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मोनिका, अनुराग आर्या, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जीएस सौन, दीप जोशी, नोडल अधिकारी दिव्यांग मतदाता हेम तिवारी, तहसीलदार दलीप सिंह, निशा रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


इस बार बने हैं 12 महिला बूथ
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 12 महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में मतदान संपन्न कराने के लिए केवल महिला कार्मिक ही तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed