{"_id":"57a7842b4f1c1b392f2b8cc9","slug":"anty-drug-rally-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ को प्रदेश भर में निकलेगी नशा मुक्ति रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ को प्रदेश भर में निकलेगी नशा मुक्ति रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थय संबंध्ाी परेश्ाानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा अगस्त क्रांति के दिन नौ अगस्त को प्रदेश के सभी 13 जिलों में नशा मुक्ति रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जनता से आगामी विधान सभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में प्रदेश को नशामुक्त बनाने वाली पार्टी का समर्थन करने का आह्वान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के उत्तराखंड के प्रधान गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि सभा की ओर से अगस्त क्रांति के दिन पूरे देश में पूर्ण नशाबंदी का आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके तहत सभी सदस्य जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन करेंगे बाद में नशामुक्त उत्तराखंड की मांग को लेकर जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान किशन सिंह मलड़ा ने बताया कि बागेश्वर में स्वराज भवन से जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन