फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Animal Husbandry Department is facing shortage of staff

स्टाफ की कमी से जूझ रहा पशुपालन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department is facing shortage of staff
बागेश्वर। कृषि, समाज कल्याण विभाग की तरह ही जिले में पशुपालन विभाग भी कार्मिकों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में अधिकारी, कर्मचारियों के 36 पद रिक्त हैं। डॉक्टर और अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की कमी का असर विभागीय कामकाज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन की जिम्मेदारी संभालने वाले महकमे में अधिकारी, कर्मचारियों की कमी से पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में पशु चिकित्सकों के 14 पदों के सापेक्ष 11 ही तैनात हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी के 44 पदों में से 27 पद रिक्त हैं। 12 के स्थान पर तीन ही फार्मेसिस्ट जिले में तैनात हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के भी 3 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी पशुधन प्रसार अधिकारियों की कमी से आ रही है। इन पर ग्रामीण स्तर पर पशुओं की देखरेख का जिम्मा रहता है। पशुधन प्रसार अधिकारियों के 27 पद रिक्त होने से पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी, कर्मचारियों की कमी के चलते कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। एक ही अधिकारी को कई क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग में अधिकारी, कर्मचारियों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहा है। हर महीने रिक्त पदों पर तैनाती के लिए पत्र आला अधिकारियों को भेजा जाता है। अधिकारी, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।
उदय शंकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed