फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   And system changes necessary to power in Uttarakhand: Sat

उत्तराखंड में सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन  जरूरी: सतपाल

Thu, 01 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 01 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
And system changes necessary to power in Uttarakhand: Sat
पीगरुड़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का गागरीगोल, गरुड़, लौबांज कौसानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत  किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य  सतपाल महाराज ने कहा कि जनता के हित के लिए उत्तराखंड में सत्ता और व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी है। 

ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर हुई जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराज ने कहा कि सीएम रावत  राज्य की जनता को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने राज्य का भला करने के बजाय अपने परिवार के सदस्यों, अपने पिछलग्गू, माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों का भला किया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। 2017 में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएगी। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत देश के सबसे बड़े धोखेबाज सीएम हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड के विकास प्रति अथाह लगाव है। केंद्र की योजनाओं को लागू करने में सीएम हरीश रावत कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।  बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सीएम रावत भाजपा के विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास के लिए बजट नहीं दे रहे हैं।


इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलंवत सिंह भौर्याल, भाजपा के वरिष्ठ नेता दान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, हीरा धपोला, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, सुबोध लाल साह, उमा बिष्ट, मंगल राणा, कैलाश पंत, गिरीश परिहार, घनश्याम जोशी, भुवन जोशी, किशन बोरा, दिगंबर नाथ गोस्वामी, घनराज दानू, बहादुर कोरंगा, इंद्र सिंह बिष्ट, मनोज ओली आदि ने विचार रखे। संचालन शिव सिंह बिष्ट ने किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed