फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ambulance In Jam

बागेश्वर में जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ambulance In Jam
बागेश्वर के सरयू पुल पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को नगर की सड़कें जाम से जकड़ी रहीं। जाम में काफी देर तक 108 एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

पार्किंग सुविधा का अभाव झेल रहे बागेश्वर के लिए जाम कोई नई समस्या नहीं है। अतिक्रमण से जकड़ी सड़कें काफी संकरी हो गई हैं। बुधवार सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। एसबीआई तिराहा, मालरोड, स्टेशन रोड, कांडा रोड में कई बार जाम लगा। जिला अस्पताल को जाने वाली सरयू नदी पर बने पुल पर भी काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम में 108 एंबुलेंस भी फंसी रही। जाम में फंसने के कारण वाहन संचालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के सरयू पुल क्षेत्र में वन-वे व्यस्था भी की है। इससे कुछ राहत तो मिल रही है, लेकिन जाम से निजात दिलाने में वन-वे व्यवस्था भी कारगर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed