फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ambedkar Jayanti celebrated with great pomp in Bageshwar

बागेश्वर में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti celebrated with great pomp in Bageshwar
बागेश्वर में आंबेडकर जयंती पर झांकी निकालते आंबेडकर जयंती समारोह समिति के लोग। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/अल्मोड़ा। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती अल्मोड़ा और बागेश्वर में धूमधाम से मनाई गई। आंबेडकर जयंती समारोह समिति बागेश्वर के नेतृत्व में भव्य झांकी निकाली गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया। झांकी में शामिल लोग बाबा साहब आंबेडकर की जय, जय भीम आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में समिति के अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा नेतृत्व में सुबह नौ बजे तहसील रोड से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए आंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंची। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विशिष्ट अतिथि विधायक चंदन राम दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और समिति के लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान के अनुसार ही आज देश चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र आगरी, एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार टम्टा, अखिल भारतीय वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष संजीव भारती, बामसेफ जिलाध्यक्ष दर्शन राम आर्य, चंदन लाल, पीतांबर लोबियाल, दयाल राम टम्टा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बसपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश टम्टा के नेतृत्व में चौगावछीना के गैरसकीड़ा में धूमधाम से आंबेडकर जयंती मनाई गई। आंबेडकर जन जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र आर्य के नेतृत्व में मेहनरबुंगा में आंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार हरीश चंद्र आर्य थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने भी आंबेडकर जयंती मनाई।

अल्मोड़ा में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के बैनर तले लोग सुबह चौघानपाटा में एकत्र हुए और डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद झांकी निकाली गई। बाद में रैमजे प्रांगण पहुंचकर सभा का आयोजन किया गया। यहां महिमा कोहली ने स्वरचित कविता सुनाई। शिवानी आर्या ने बाबा साहब के जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी दी। महेश लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ईई केसी आर्या, सहायक अभियंता तुला राम टम्टा, महेश चंद्र, सिकंदर पवार, आईटीआई के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र, डॉ. संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ. जगदीश टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed