{"_id":"6a965de008c4340dd90f6451","slug":"alto-car-falls-into-500-meter-deep-ditch-in-kanda-bageshwar-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में हादसा: ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक युवक घायल, दूसरा कार में फंसा; बचाव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में हादसा: ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक युवक घायल, दूसरा कार में फंसा; बचाव जारी
Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
कांडा तहसील क्षेत्र में सिमकुना-बाजड़ सड़क पर देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह वाहन भद्रवती नदी के किनारे मिला। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया है, जबकि दूसरा युवक कार के अंदर फंसा हुआ है।
विज्ञापन
ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कांडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिमकुना-बाजड़ सड़क पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सुबह भद्रवती नदी किनारे दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में राहुल नगरकोटी (30) और शंकर नगरकोटी (28) सवार थे। दुर्घटना के बाद कार से बाहर छिटककर गिरे राहुल नगरकोटी को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर तत्काल सीएचसी कांडा भेजा गया है। कार सवार दूसरा युवक शंकर नगरकोटी अभी भी कार के भीतर ही फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह लॉक हो गई है, जिससे युवक को बाहर निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसओ बलवंत कंबोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई है। खाई में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकालने और रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन