फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Allotement Of Symbol on 4th

4 को ईवीएम में सिंबल लगाकर बूथवार किया जाएगा तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allotement Of Symbol on 4th
बागेश्वर में बैठक लेते प्रेक्षक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक की मौजूदगी में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाने के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि द्वितीय रेंडमाइजेशन में मशीनें बूथवार वितरित हो जाती हैं। चार फरवरी से ईवीएम पर प्रत्याशी का नाम और सिंबल लगाकर बूथवार तैयार करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से इस दौरान उपस्थित रहने की अपील की। इस दौरान कपकोट के 188 बूथों के लिए 263 बीयू (बैलेट यूनिट) 263 सीयू (कंट्रोल यूनिट) और 328 वीवीपैट, बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए 235 बीयू, 235 सीयू और 288 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक, व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह ने राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) की जानकारियां स्लाइड शो के माध्यम से दी। बताया कि दोनों विधानसभा के प्रत्याशियों के व्यय का परीक्षण मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में 2, 7 और 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों से स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, रिटर्निंग ऑफिसर बागेश्वर हरगिरि, आरओ कपकोट पारितोष वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed