{"_id":"68ab56b1fce892ab8807e27f","slug":"all-beds-in-the-wards-of-the-district-hospital-are-full-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-118028-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल के वार्डों में सभी बेड हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल के वार्डों में सभी बेड हुए फुल
Sun, 24 Aug 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बदलते मौसम में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे जरनल वार्ड, आइसीयू, एचडीयू और लेबर वार्ड में सभी बेड फुल हो गए हैं। इसके चलते अब मरीजों के लिए ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं।
45 मरीजों की क्षमता वाले जरनल वार्ड में सभी बेड फुल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने गैलरी में चार अतिरिक्त बेड लगाए हैं। वर्तमान में वार्ड में कुल 49 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। देर रात ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में छह और एचडीयू वार्ड में सभी आठ बेड बेड फुल हैं। गर्भवतियों के प्रसव के लिए बने लेबर वार्ड के सभी 15 बेड फुल हैं। इनके अलावा दो अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं।
शनिवार देर रात तक सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थित अतिरिक्त वार्ड में व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कर्मचारियों से सभी तरह की व्यवस्थाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोट
ट्रामा सेंटर में बनाए गए वार्ड में 20 बेड खाली हैं। जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को तैनात कर मरीजों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में 20 से अधिक मरीजों ने कराया इलाज
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। ऐसे में इलाज के लिए आए मरीजों को इमरजेंसी का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 20 से अधिक मरीजों ने इमरजेंसी में उपचार कराया। इसमें बुखार, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, बीपी आदि शामिल रहे। संवाद