फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agriculture Fair

किसानों को परंपरागत खेती से जुड़ने और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने को किया प्रेरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Fair
कपकोट में कृषि मेले के दौरान स्टालों का निरीक्षण करते ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश मेहरा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत कपकोट ब्लॉक में जैविक कृषि मेला और गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में कृषि, उद्यान और पशुपालन से संबंधित विभिन्न स्टालों के माध्यम से भी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मेले का शुभांरभ ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने किया। उन्होंने किसानों से कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि कृषि विभाग जिले में जैविक खेती को बढ़ाने के लिए 175 क्लस्टर कार्यरत है। इसमें कृषि विभाग के 122 और उद्यान के 73 कलस्टर हैं। कपकोट ब्लॉक में 40 कलस्टर हैं। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खाद बनाने की जानकारी दी जा रही है। चयनित किसानों को जैविक खेती के प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। केवीके काफलीगैर के वरिष्ठ वैैज्ञानिक एमपी सिंह ने कहा कि जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। किसानों से तकनीकी ज्ञान हासिल कर जैविक उत्पादन को बढ़ाने को कहा। आत्मा योजना के जिलाध्यक्ष दरबान सिंह कपकोटी ने कहा कि विकास खंड में जैविक खेती को लेकर किसान जागरूक हो रहे हैं। कार्यक्रम में डेयरी उप निदेशक निर्भय नारायण सिंह, सभासद तनुज तिरुवा, गोविंद सिंह कोरंगा, प्रगतिशील किसान नंदन सिंह, शेर सिंह, मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed