{"_id":"5f78b8528ebc3ec5ed5aadfb","slug":"agitation-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3991928184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड के विरोध में सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड के विरोध में सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हाथरस कांड के विरोध में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सपाई कर्मियों ने दुष्कर्म के दोषी लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की।
पालिका कार्यालय में एकत्र कर्मचारियों ने यूपी सरकार और हाथरस के पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। यूपी सरकार को जरा भी शर्म नहीं है। हाथरस के पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी पीड़िता के परिवार को डरा-धमका रहे हैं। पीड़िता के परिवार को घर में कैद कर दिया गया है। कहा कि दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा शीघ्र दी जानी चाहिए। घटना में लीपापोती कर रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय मिलने तक वह लोग आवाज बुलंद करते रहेंगे। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष तेजपाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री मदन लाल, विशाल भारती, जमन लाल, मुकेश कुमार, विजेंद्र पंवार, रोहित कुमार, रजत कुमार आदि थे।
सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नहीं उठा कूड़ा
बागेश्वर। हाथरस कांड के विरोध में सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण शनिवार को बागेश्वर नगर के तमाम इलाकों से कूड़ा नहीं उठा। तहसील रोड, भराड़ी टैक्सी स्टेंड के साथ ही तमाम इलाकों में गंदगी पसरी रही। हालांकि हड़ताल की सूचना न होने पर कई इलाकों में सुबह सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाया। शाम तक शहर में कई जगह कूड़ा बिखरा रहा।
विज्ञापन
शिल्पकार समाज ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बागेश्वर। शिल्पकार समाज के लोगों ने एसडीएम राकेश तिवारी के माध्यम से हाथरस कांड के दरिंदों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में भीम कुमार, माया टम्टा, सीमा आर्या, मनीषा आर्या, सुनीता टम्टा, शैली, सोनिया आर्या, मेघा आर्या, रेनू आर्या, विनोद कुमार, गीतांजलि आदि थे।