फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Against the teacher on the dress code apply today

आज से ड्रेस कोड लागू पर शिक्षक खिलाफ 

Mon, 31 Jul 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 31 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

जिले के सभी शिक्षक संगठनों ने ड्रेस कोड का विरोध किया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ और एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन सहित अन्य शिक्षक संगठनों का कहना है कि जबरन थोपे जा रहे ड्रेस कोड को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल ने बताया कि उनका संगठन ड्रेस कोड का विरोध करता है। इसकी जानकारी शिक्षा अधिकारियों को भी दी गई है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष चरण सिंह बघरी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, ड्रेस कोड स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी को ड्रेस कोड के विरोध से संबंधित जानकारी दे दी है। इधर, एससीएसटी एसोसिएशन ने भी ड्रेस कोड का विरोध करते हुए सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा और जिला मंत्री गिरीश चंद्र धौनी ने कहा है कि सरकार द्वारा शिक्षकों पर एक अगस्त से ड्रेस कोड की अनिवार्यता को शिक्षक कर्मचारी सेवा नियमावली में शामिल करने के बाद ही लागू किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षक संगठनों से सफल वार्ता के बाद ही ड्रेस कोड के निर्णय को स्वीकार करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed