{"_id":"5e7dd26c8ebc3e768972fb38","slug":"after-the-lockdown-in-bageshwar-955-deposited-electricity-bill-in-a-single-day198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में लॉकडाउन के बाद एक ही दिन में 955 ने कराया बिजली बिल जमा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बागेश्वर में लॉकडाउन के बाद एक ही दिन में 955 ने कराया बिजली बिल जमा
बागेश्वर के गरुड़ में बिजली काउंंटर के बाहर चिपकी प्रचार सामग्री। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के बाद जिले के लोग बिजली बिल के भुगतान के लिए अॉनलाइन माध्यम का सबसे अधिक उपयोग कर रहे हैं। उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अनुसार जिले में लॉकडाउन के बाद एक ही दिन में 955 निजी उपभोक्ताओं ने आनलाइन माध्यम से बिजली बिल के 10.72 लाख रुपये जमा किये हैं। यूपीसीएल बिजली के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन माध्यम से बकाया बिल का भुगतान करने की अपील कर रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति सावधानी बरती जा सके। यूपीसीएल ने बिजली बिल भुगतान के काउंटरों पर प्रचार सामग्री चिपका दी है। जिसमें ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने के तरीके बताए गए हैं। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। पहले एक दिन में 50 से कम उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करते थे लेकिन 26 मार्च को 955 उपभोक्ताओं ने एक ही दिन में 10.72 लाख रुपये जमा किए हैं। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करने मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करने पर लोगों के संपर्क आने से बचेंगे और सुरक्षित रहेंगे। हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।