{"_id":"6352e1e5b468cc212431fb75","slug":"advance-booking-of-two-wheeler-bageshwar-news-hld4797594179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस बुकिंग से दोपहिया वाहन विक्रेताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस बुकिंग से दोपहिया वाहन विक्रेताओं में उत्साह
विज्ञापन
बागेश्वर में एक दुकान पर धनतेरस की बिक्री के लिए रखे गए वाहन। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धनतेरस के दिन वाहनों की बिक्री का जोर रहता है। जिले के वाहन विक्रेताओं ने भी धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। करीब 200 वाहनों की बुकिंग हो भी चुकी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार की दीपावली पिछले दो वर्षों की तुलना में बेहतर साबित होगी। धीरे-धीरे बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है और वाहनों की बुकिंग होने लगी है। वाहन विक्रेताओं में बाजार के उछाल से हर्ष का माहौल है।
जिले में इलेक्ट्रिकल बाइक के प्रति लोगों में उत्साह है। पहली बार दीपावली में लोगों को इलेक्ट्रिकल वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। 15 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो गई है। धनतेरस पर अच्छा कारोबार रहेगा।
गजेंद्र टाकुली, इलेक्ट्रिकल दोपहिया विक्रेता, कांडा मार्ग बागेश्वर
शोरूम में 140 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। अब भी लगातार ग्राहक वाहन बुक करा रहे हैं। पूर्व में कोरोना ने वाहन बाजार को भी प्रभावित किया है। उम्मीद है इस बार की दीपावली में बेहतर मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विनोद ऐठानी, होंडा वाहन विक्रेता, विकास भवन मार्ग बागेश्वर
दोपहिया वाहनों की खरीदारी धनतेरस पर अधिक होती है। लोग एडवांस बुकिंग कराने लगे हैं। 25 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इस दिवाली पर बेहतर कारोबार होने की पूरी उम्मीद है।
महेंद्र ऐठानी, हीरो वाहन विक्रेता, भागीरथी, बागेश्वर