फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Administration came into action due to the increasing speed of Corona

कोरोना की बढ़ती रफ्तार से हरकत में आया प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Administration came into action due to the increasing speed of Corona
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में बने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते एडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बागेश्वर प्रशासन हरकत में आ गया है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कोरोना से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने डिग्री कॉलेज बागेश्वर में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने बताया कि कोविड सेंटर में कोरोना रोगियों के उपचार के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर कोविड रोगियों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। डिग्री कॉलेज में पचास बेडों का कोविड सेंटर बनाया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोविड सेंटर में सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपिका आर्या, सीएमएस एसपी त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने रविवार को कौसानी के वन विभाग विश्राम गृह में बने स्टेजिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेजिंग ऐरिया में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहरी जिलों से आने वाले लोगों के सैंपल एकत्र कर रही है, जिन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए एसटीएच भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क को लेकर दिख रही जागरूकता
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सवारियों में संजीदगी देखने को मिली। रविवार को बागेश्वर केमू स्टेशन में यात्रा करने वालों की भीड़ रही। इस दौरान बसों में बैठे अधिकतर यात्रियों ने मास्क लगाए थे। बसों में कुछ यात्री बिना मास्क लगाए हुए भी थे। युवकों के साथ बुजुर्ग भी मास्क को लेकर जागरूक दिखे। बागेश्वर से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, दिल्ली को जा रहे यात्री मास्क लगाकर सफर कर रहे थे। हालांकि बसों के भीतर सुरक्षित दूरी को लेकर शासन ने अभी कोई निर्देश जारी नहीं किया है। इस कारण सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिला। (संवाद)
पुलिस भी बरतने लगी सख्ती
बागेश्वर। कोरोना के बढ़ती रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी सख्ती बरतने लगी है। नगर में पुलिस वाहन से लोगों को मास्क पहनने और सोशल दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। बिना मास्क पहने घूमने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।
फिलहाल होटल नहीं बनेंगे क्वारंटीन सेंटर
बागेश्वर। कोरोना संक्रमितों के लिए फिलहाल होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने की कोई योजना नहीं है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। होटलों को क्वारंटीन सेंटर नहीं बनाया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में नगर के अधिकांश होटलों को कोरोना संक्रमितों के लिए अधिग्रहीत कर लिया गया था। (संवाद)

रोज भेजे जा रहे हैं चार सौ सैंपल, तीन सौ की हो रही है जांच
बागेश्वर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बागेश्वर से रोजाना औसतन चार सौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा 25-30 से लोगों की ट्रुनेट जांच भी की जा रही है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में बागेश्वर जिले के एक दिन में तीन सौ सैंपलों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित है। दूसरे दिन अधिकांश लोगों की कोरोना रिपोर्ट प्राप्त हो जा रही है। बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच को ध्यान में रखते हुए एसटीएच में नए स्ट्रेन की भी जांच की जा रही है। अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed