{"_id":"654933fcb6e8eaa5d508c5f4","slug":"abvp-and-nsui-workers-clashed-in-the-general-meeting-bageshwar-news-c-8-1-hld1014-256645-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : आम सभा में भिड़े एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : आम सभा में भिड़े एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता
Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में आम सभा के दौरान भिड़ते एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को आयोजित आमसभा में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए। एक ओर जहां मंच से प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे, वहीं उनके समर्थक परिसर में झगड़ रहे थे। करीब दस मिनट तक झड़प चलती रही।
छात्रसंघ चुनाव में भागीदारी कर रहे प्रत्याशी मंच से परिसर के विकास को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आम सभा में आए दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी आपस में टिप्पणी करने लगे। धीरे-धीरे मामला बढ़ने लगा और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीचबचाव किया और झड़प कर रहे विद्यार्थियों को रोका। संवाद
एबीवीपी, कांडा-कपकोट में एनएसयूआई पर सीट बचाने की चुनौती
बागेश्वर। बागेश्वर में कैंपस बनने बाद हो रहे पहले चुनाव में पिछली बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली एबीवीपी पर सीट बचाने की चुनौती है। इस बार बीडी पांडेय कैंपस में एबीवीपी के खजान टंगड़िया और एनएसयूआई के राहुल कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। कांडा में सहनील सिंह मेहरा एबीवीपी और उमा जोशी एनएसयूआई से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कपकोट में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से भूपेंद्र सिंह दानू और एनएसयूआई से गणेश कोरंगा चुनाव मैदान में हैं। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ में चार पदों के होगा चुनाव होगा
गरुड़ (बागेश्वर) । सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में तीन उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद पर चुनाव होगा। अभाविप से पूजा बोरा अध्यक्ष, रवीना रावत सचिव, विवेक भट्ट कोषाध्यक्ष व रीतिका परिहार सह सचिव पद के उम्मीदवार हैं। एनएसयूआई से चिन्मय पांडे अध्यक्ष, नीलम सचिव, मनोज गोस्वामी कोषाध्यक्ष, हेमलता सह सचिव पद के प्रत्याशी हैं। रवीना रावत व नीलम, कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक भट्ट और रितिका परिहार सह सचिव पद के लिए मैदान में हैं। उपाध्यक्ष छात्र के लिए विकेश रावत, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए दीक्षा तिवारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अतुल कुमार व सांस्कृतिक सचिव के लिए श्वेता मिश्रा निर्विरोध चुना जाना तय है। छात्र संघ प्रभारी डॉ. अवधेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से डेढ़ बजे तक मतदान होगा दो बजे से मतगणना होगी। संवाद
दुगनाकुरी में छात्रसंघ अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज दुगनाकुरी में छात्रसंघ पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संकाय प्रतिनिधि और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया था। सभी प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है। छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी दिव्या कटियार ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चांदनी, उपाध्यक्ष के लिए पूजा राठौर, संयुक्त सचिव विक्रम कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत सिंह ऐरी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए कृष्णा कुमार ने नामांकन कराया था। सभी प्रत्याशियों का नामांकन सही पाया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. हरिओम प्रकाश सिंह, डॉ. गोपाल राम, डॉ. कैलाश राम आदि मौजूद रहेंगे। संवाद