{"_id":"684f10eee0e2a69692015f2a","slug":"a-youth-was-injured-by-a-stick-attack-case-registered-against-three-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116395-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लाठी के प्रहार से युवक को किया जख्मी, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लाठी के प्रहार से युवक को किया जख्मी, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
घायल संजय कुमार।
काफलीगैर (बागेश्वर)। झिरौली थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की दावेदारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।
प्रधान पद की दावेदारी कर रहे युवक पर तीन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि संजय कुमार (34) निवासी ओखलीसिरौद ने उसी गांव के बाला राम (54), पप्पू लाल (38) और प्रकाश नेपाली (35) के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 14 जून की शाम को वह गांव में एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी बाला राम दुकान में आया और संजय से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने और साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहां पड़ी लाठी से उसके सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115, 351(2), 352 के तहत केस दर्ज कर लिया गया गया है। मामले की जांच चल रही है।