फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A young man who went hunting in the forest was shot dead

जंगल में शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
A young man who went hunting in the forest was shot dead
मृतक रवींद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। साथ गए दो युवक पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहे हैं। उनका कहना है कि अचानक बंदूक से गोली चली, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है, जो गांव के किसी अन्य व्यक्ति की बताई जा रही है। उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात कांडा के धपोलासेरा गांव निवासी रवींद्र सिंह (35) पुत्र हयात सिंह अपने दो साथियों कांडा निवासी संजय नगरकोटी (39) पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी और भदौरा निवासी पवन धपोला (33) पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला के साथ कपूरी के जंगल में शिकार करने गया था। तीनों लोग गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी बंदूक ले गए थे। संदिग्ध हालात में बंदूक से चली गोली रवींद्र सिंह को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली कैसे चली, किसने चलाई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन

संजय और पवन ने घटना की जानकारी रात में ही मृतक के गांव के लोगों को दे दी थी। गांव के लोग रात में ही जंगल पहुंच गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कांडा थाने से प्रभारी थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि संजय नगरकोटी और पवन धपोला ने शिकार के लिए जंगल जाने की बात कबूल की है। दोनों का कहना है कि अचानक बंदूक की गोली चलने से रवींद्र की मौत हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। घटना में प्रयुक्त बंदूक कब्जे में ले ली है। बंदूक धपोलासेरा गांव के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। पुलिस के अनुसार, रवींद्र अविवाहित था। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना के रहस्य से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार के लिए गए दोनों साथियों पर शिकंजा कसना तय
बागेश्वर। रवींद्र सिंह की मौत के मामले में साथ में शिकार के लिए गए दोनों लोगों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक का भाई दिल्ली में नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। संभवतया सोमवार को कांडा थाने में तहरीर दी जाएगी। जंगली जानवरों का शिकार करना प्रतिबंधित है। जंगल में बंदूक के साथ शिकार के लिए जाने के मामले में भी इन लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
जंगल में शिकार करने के लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। संभवतया वह इस मामले में सोमवार को तहरीर देंगे। तहरीर के आधार पर इस मामले में अगला कदम उठाया जाएगा। सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बंदूक गांव के ही किसी व्यक्ति की है, वह बाहर रहता है। लाइसेंसी हथियार लापरवाही से रखने की बात सामने आ रही है। बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। - अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।

कांडा क्षेत्र में शिकार के प्रयास में पहले भी हुई है ग्रामीण की मौत
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाल बुनने में पिछले वर्ष भी एक व्यक्ति की जान गई थी। सेही के बिल में घुसे व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई थी। 25 मार्च 2020 को दाणोथल (सानिउडियार) के जंगल में कुछ लोगों ने सेही (शौल) को मारने के लिए बिल में धुआं लगाया था। सेही धुएं से मर जाता है। अगले दिन सुबह जीवन राम (42) पुत्र दुर्गाराम निवासी सानिउडियार, रमेश राम (42) पुत्र प्रतापराम निवासी सानीउडियार और हरीश राम (36) पुत्र बसंत राम निवासी दाणोथल समेत पांच लोग शौल के बिल के पास घुसे। सबसे पहले जीवन राम गया, जो काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद हरीश राम घुसा। जब वह भी बाहर नहीं आया तो रमेश राम भी उन्हें देखने बिल के अंदर चला गया और वह भी बाहर नहीं निकला। सूचना पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने हरीश राम और रमेश राम को बिल से बाहर खींच लिया। दोनों को धुएं से गैस लगी थी, जो इलाज के बाद स्वस्थ हो गए थे। जीवन राम बिल में भी फंसा रह गया था। प्रशासन ने जेसीबी से खोदाई कराई। एसडीआरफ की टीम की मदद से 27 मार्च को जीवनराम का शव निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed