फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A young man riding a scooter died after being hit by a car

Bageshwar News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की जान गई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter died after being hit by a car
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ तहसील क्षेत्र के गागरीगोल में स्कूटी और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे हादसे की सूचना मिली। बताया कि दीपक चंद्र कांडपाल (38) पुत्र गणेश चंद्र कांडपाल, निवासी मटेना और संतोष रावत (31) पुत्र आनंद रावत निवासी बंड स्कूटी से गरुड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक घायल हो गए। कार चालक ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने स्कूटी चालक दीपक चंद्र कांडपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल संतोष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मृतक दुबई में होटल में कार्यरत थे। एक महीने पहले ही वह घर आए थे। उनकी माता शकुंतला कांडपाल पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। मृतक के पिता, माता, पत्नी दीपा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अजय लाल साह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है। बैजनाथ पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed