{"_id":"d8df954422e5aaf46527be5ae6437598","slug":"a-village-two-teachers-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव के दो शिक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव के दो शिक्षक हुए सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में बृहस्पतिवार को अपने आवास में इंटर कॉलेज गागरीगोल के शिक्षक नंदन सिंह अल्मिया और मॉडल स्कूल नौघर की हेड टीचर शाहनाबानो को शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजा। मटियानी पुरस्कार से नवाजे गए दोनों शिक्षक एक ही गांव नौघर के निवासी हैं।
विज्ञापन
सीएम रावत ने उन्हें एक समारोह में स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पिछले वर्ष नंदन की पत्नी नीता अल्मिया भी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। नीता प्राइमरी स्कूल पिंगलों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
इस सफलता पर विधायक चंदन दास, ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, बीसूका उपाध्यक्ष भुवन पाठक, साधन सहकारी समिति गरुड़ के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट, इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य मोहन पंत, नीरज पंत, नौघर के प्रधान शंकर सिंह नेगी, डीईओ आरसी आर्या, डीईओ प्रारंभिक आकाश सारस्वत, समन्वयक उमेश जोशी, डीएस पछाई, मंगल राणा, त्रिलोक बुटोला आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन