{"_id":"58fcf77d4f1c1be80f8b45d8","slug":"a-large-number-of-people-came-forward-to-clean-the-bhagirathi-nullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी नाले की सफाई के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी नाले की सफाई के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
भागीरथी नाले की सफाई करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धार्मिक महत्व के भागीरथी नाले की सफाई का अभियान जारी है। रविवार को भागीरथी की सफाई के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने भी नाले में उतरकर सफाई की। जिलाधिकारी ने मोटर वर्कशॉप संचालकों को नालों में गंदगी न डालने की सख्त हिदायत दी है।
पवित्र भागीरथी अभियान के तहत रविवार को सुबह छह बजे से भागीरथी नाले की सफाई के लिए लोग जुटने शुरू हो गए। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नाले में सफाई करने के बाद सड़कों के किनारे संचालित मोटर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्कशॉप संचालकों से वर्कशॉप की कोई गंदगी नाले में नहीं डालने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भागीरथी में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े आलोक पांडेय, जेसी पांडेय, भूपेंद्र जोशी का कहना है कि लगातार सफाई अभियान चलने से भागीरथी अब काफी साफ हो चुकी है। रविवार को सफाई अभियान में पतंजलि के चंचला पाठक, नीमा पांडेय, कमला नगरकोटी, प्रेम चंद्र पांडेय, गंगा रौतेला, तन्नू जोशी, कमला, भूपेश कनवाल, भैरव पांडेय, हरीश दफौटी, भीम सिंह कोरंगा समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन