फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A house collapsed in Bageshwar, four roads closed

Bageshwar News: बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, चार सड़कें बंद

Thu, 25 Jul 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 25 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
A house collapsed in Bageshwar, four roads closed
बागेश्वर की भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क खुलने के बाद गुजरते वाहन। संवाद
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। रात को कपकोट और गरुड़ तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के दौरान एक मकान ध्वस्त और एक क्षतिग्रस्त हो गया। कई घरों के आंगन भी बारिश की भेंट चढ़ गए। मलबा गिरने से बंद चार सड़कों पर यातायात सुचारू हो गया है जबकि चार सड़कें अब भी बंद हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को कपकोट क्षेत्र में 17.5 और गरुड़ क्षेत्र में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से पंद्रहपाली में अनिल कुमार का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। झूनी निवासी लाल सिंह का मकान भी तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। बीथी पन्याती निवासी आनंद सिंह, लाहुर निवासी भीम सिंह, नीलनगेड़ा निवासी विशन सिंह और सुरकालीगांव निवासी परुली देवी के मकान के आंगन बारिश की भेंट चढ़ गए। रिखाड़ी गांव में बिजली गिरने से प्रताप सिंह की बकरी मर गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बंद चार सड़कों कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, भानी-हरसिंग्याबगड़, चेटाबगड़ और ओखलधार-रताईश सड़क पर शाम तक यातयाता सुचारू करा दिया गया था। बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, सीरी और मुनार-गासी सड़क अब भी बंद हैं। बोरबलड़ा और काफलीकमेड़ा सड़क जुलाई के दूसरे सप्ताह से बंद पड़ी हैं। सड़कों पर यातायात बाधित होने से क्षेत्रवासियों को तहसील मुख्यालय आने तक कई किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्राॅस ने ढुकरा में बांटी राहत सामग्री
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने गरुड़ के दूरस्थ गांव मल्ला ढुकरा में आपदा प्रभावित परूली देवी को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, उमेश चंद्र जोशी, अनिल पंत, जगदीश खोलिया, कैलाश खुल्बे, अनिल पांडेय मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed