फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A crowd of pilgrims to listen to Bhagwat Katha

भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 06 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
A crowd of pilgrims to listen to Bhagwat Katha
कांडा में हरेला काटती महिला। - फोटो : अमर उजाला
। जिले के देव मंदिरों में देवी भागवत कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने नवरात्र पर घरों और मंदिरों में बोया हरेला पूरे विधि विधान से काटकर देवताओं को अर्पित किया। बहनों ने भाईयों को हरेला लगाकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की । 
विज्ञापन


नगर के चंडिका मैय्या के मंदिर में भागवत कथा सुनाते हुए पंडित गोकुलानंद जोशी ने कहा कि देवी भगवती ही सभी सिद्धियों को देनी वाली हैं। उनसे हमेशा अच्छी बुद्धि की कामना की जानी चाहिए। उधर सेल्टा के गोलू के मंदिर में देवी भागवत कथा सुनने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। कथा वाचक गणेश दत्त जोशी ने कहा कि सत्संग से ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन


 सुमगढ़ के भगवती के मंदिर में भागवत कथा के साथ ही भजन कीर्तनों का गायन चल रहे हैं। कथा वाचक पंडित चंद्र शेखर जोशी ने कहा कि इस जीवन में कुछ अच्छा नहीं किया तो सब बेकार है। कहा कि मां का हर रूप सिद्धि देने वाले हैं। उधर मां मोना भ्रामरी के मंदिर में कथा वाचक पंडित मनोज पांडे ने कहा कि प्राणियों पर दया करनी करनी चाहिए। हर शरीर में ईश्वर का निवास होता है। वहां श्याम सिंह पपोला, हयात सिंह और हरीश पांडे और पूरन पांडे आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने नवरात्र पर घरों और मंदिरों में बोया हरेला पूरे विधि  विधान से काटा। उन्होंने हरेला अपने आराध्य को अर्पित करके एक दूसरे के सिर पर रखा। बहनों ने भाईयों को हरेला लगाकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। भाईयों को बहिनों को मिठाईयां और दक्षिणा भेंट की। लोगों ने कई प्रकार के व्यंजन बनाए और उसे पास पड़ोस में वितरित किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed