फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A bike rider beat up two policemen including a TSI

Bageshwar News: बाइक सवार युवक ने टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मियों को पीटा

Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A bike rider beat up two policemen including a TSI
बागेश्वर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल टीएसआई और आरक्षी। संवाद
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के द्यांगण बाईपास पर चेकिंग अभियान चला रहे यातायात उप निरीक्षक और आरक्षी के साथ बाइक सवार युवक ने मारपीट की। घायल टीएसआई का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। जिसके बाद उन्हें ईएनटी सर्जन के नहीं होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। आरक्षी को एक्सरे कराने की सलाह दी गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम के समय टीएसआई चंदन भंडारी पुलिस टीम के साथ द्यांगण बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक बाइक सवार युवक तेज गति से वाहन चलाते हुए दिखा। कर्मचारियों ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह उसी रफ्तार से आगे निकल गया। उसे रोकने वाले पुलिस कर्मचारी भी हादसे का शिकार होने से बालबाल बचे। तत्काल पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा कि और बस स्टेशन के समीप उसे पकड़ लिया। इसी दौरान युवक की पुलिस कर्मियों के साथ बहस होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। युवक ने टीआई भंडारी और आरक्षी मनोज सिंह मर्तोलिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में टीएसआई के कान और सिर में चोट लगी। आरक्षी की वर्दी भी फट गई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत करवाया। दोनों पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉ. नसीम ने दोनों की जांच की। उन्होंने बताया कि टीएसआई के कान में चोट लगी थी, जिसमें आठ टांके लगे हैं। उन्हें सुनने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरक्षी को अंदरूनी चोट की आशंका को देखते हुए एक्सरे कराने को कहा गया है।
विज्ञापन



कोट
आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और गालीगलौज समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किगा गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। - चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी बागेश्वरष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed