{"_id":"114-90292","slug":"Bageshwar-90292-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
Bageshwar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला हाट की ओर से यहां हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा पहाड़ के गांवों में जाकर ही पर्यटक यहां की संस्कृति और आम लोगों के रहन-सहन से रूबरू हो सकेंगे। गोष्ठी में बताया गया कि महिला हाट संस्था ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीण इलाकों में पेइंग गेस्ट और होम स्टे के जरिए पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को ठहराने के लिए गांवों में ही लघु गेस्ट हाउस स्थापित किए जा सकते हैं। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं ग्रामीणों को अच्छी आमदनी भी होगी। गोष्ठी में महिला हाट की सचिव कृष्णा बिष्ट, मोहन सिंह, भरत साह, कुंदन सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह, राजू कांडपाल, गीता पांडे, मोहन सिंह जीना, गोविंद सिंह जीना, भगवती बजेठा, संतोष जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन