फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   फौजी ललित जोशी, पुष्कर महर, प्रियंका, जितेंद्र तुमक्याल की शानदार प्रस्तुतियां

फौजी ललित जोशी, पुष्कर महर, प्रियंका, जितेंद्र तुमक्याल की शानदार प्रस्तुतियां

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में बृृहस्पतिवार की रात मां नैना सांस्कृतिक कला मंच खटीमा के कार्यक्रम हुए। पुष्कर महर और उनके साथियों ने कुमाऊंनी लोक गीतों और नृत्यों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पुष्कर महर ने की। उन्होेंने ‘ओ नंदा-सुनंदा तू दैणी है जाए’ गीत से देवी की स्तुति की। महर ने ‘झन जाए कमला अल्मोड़ा बाजारा’, ‘भल लागुद भानुली तेरो माठूमाठू हिटण वे भल लागुदो’ जैसे गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। फौजी ललित मोहन जोशी ने ‘रातों में चांद तारा और रुकमा रुकमणी’ गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘टक टका टक कमला’ और मेरी नानी नानी सीमा तुकें प्यार करुंलो’ आदि गीत भी गाए। ‘दूर बड़ी दूर बर्फीलो डाना’ गीत के माध्यम से फौजी जीवन की हकीकत बयां की। बेबी प्रियंका ने ‘धन मेरो पहाड़’ और ‘जेब में रखी छौ फौनटीना आंख में तेरो चश्मा’ गीत प्रस्तुत किए। प्रियंका ने नेपाली गीत ‘तिमरो हमरो माया हे कांछी लागी गयो बागेश्वर मा’ आदि गीतों से लोगों को प्रभावित किया। जितेंद्र तुमक्याल ने ‘खिड़की मां बैठी तूू बाल बनाली, मायला साली कां जाली’ जैसे गीतों से भी लोगों को गुदगुदाया। इस बीच कलाकारों ने मां काली की झांकी भी दिखाई। ‘घनन घनन घंटा बाजे’ गीत के माध्यम से काली मां की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed