{"_id":"5bf058c6bdec22697b1173cb","slug":"91542478022-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 शराब दुकान और बार हुए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 शराब दुकान और बार हुए सील
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मतदान और मतगणना के दिन जिले के सभी बार और शराब दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के साथ ही आबकारी विभाग ने निकाय क्षेत्रों के सभी बार और शराब की दुकानों को सील कर दिया है।
शनिवार को निर्धारित समय के बाद बागेश्वर और कपकोट निकाय क्षेत्र के बार और शराब की दुकानों और सेना कैंटीन की गोदाम और ब्रिकी केंद्रों को सील कर दिया गया। बागेश्वर में देसी, विदेशी शराब की एक-एक दुकानें और पांच बार सील किए गए। इसी तरह कपकोट में देसी, विदेशी की एक-एक दुकाने और दो बार सील किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 और 20 नवंबर को सभी देसी, विदेशी, शराब दुकान, बार, सेना की कैंटीन पूरी तरह बंद रहेंगे। 19 नवंबर को बंदी से मुक्ति के बाद मतगणना वाले दिन भी शराब प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।