फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बनलेख और बोहला में एनसीसी कैडेटों ने निकाली जनजागरुकता रैली

बनलेख और बोहला में एनसीसी कैडेटों ने निकाली जनजागरुकता रैली

Tue, 15 May 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बनलेख और बोहला में एनसीसी कैडेटों ने निकाली जनजागरुकता रैली
सलामी देते एनसीसी कैडेट, फोटो खीचती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। एनसीसी सब यूनिट जीआईसी बनलेख ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ चौधरी एवं एडम कर्नल रितेश अग्रवाल के निर्देशन में गोद लिए गांव रिंगूनियां अक्सोड़ा में जनजागरूकता रैली निकाली। लोगों को जल स्रोतों की सफाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कैशलेस पेमेंट, योग आदि के लिए जागरूक किया। पीटीए अध्यक्ष दिनेश भाकुनी ने कैडेटों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी कुंदन सिंह कालाकोटी, हरीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। वनाग्नि से पौधों की सुरक्षा के लिए पिरूल की सफाई की गई। भगवान मूलनारायण मंदिर परिसर में फूलों के पौधे लगाए गए। बनलेख में व्यापारियों से दुकानों मेें कूड़ेदान रखने की अपील की गई। कूड़ा प्रबंधन पर पोस्टर, भाषण, वाद-विवाद हुआ। इधर राइंका बोहाला के कैडेटों ने भी स्वच्छता जागरूकता रैली निकालने के बाद गांव में सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने, शौचालय का उपयोग करने, कूड़ा इधर-उधर न बिखेरने को कहा गया। इसमें एनसीसी अधिकारी दिगपाल सिंह मेहता, सरपंच मोहन सिंह असवाल, ग्राम प्रधान प्रेम राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed