{"_id":"5a53a4ac4f1c1b5f078b5511","slug":"91515431084-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादों के नियमित नमूने लिए जाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादों के नियमित नमूने लिए जाएं : डीएम
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम ने दुग्ध और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए नियमित नमूने लेने को कहा है।
दूध और दुग्ध पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक में डीएम रंजना राजगुरु ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को चेकिंग अभियान चलाकर नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने लोगों को शुद्ध दूध और खाद्य पदार्थ की जानकारी के लिए स्कूलों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों को भी संग्रहण केंद्र में लैक्टोमीटर से दूध की जांच करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नमूने में मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाने को कहा। त्योहारों और मेलों के अवसर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट, सहायक निदेशक दुग्ध विकास निर्भय नारायण सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके फुलेरिया, प्रभारी प्रधान प्रबंधन दुग्ध देवेंद्र कांडपाल मौजूद थे।