फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शहर की सफाई के लिए 50 अतिरिक्त पर्यावरण मित्र तैनात

शहर की सफाई के लिए 50 अतिरिक्त पर्यावरण मित्र तैनात

Sun, 07 Jan 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई के लिए 50 अतिरिक्त पर्यावरण मित्र तैनात
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान शहर को साफ सुथरा रखने के लिए पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 50 अतिरिक्त पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। यह पर्यावरण मित्र मेला परिसर और सरयू नदी के आसपास सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


13 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पहुंचेंगे। 14 जनवरी की सुबह मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान होगा। इसको देखते हुए नगर पालिका की ओर से स्नान घाट सहित जनेऊ व अन्य धार्मिक कार्यों वाले स्थलों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण मित्रों को सरयू नदी के किनारे सफाई अभियान में लगाया गया है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि पालिका में पहले से 35 पर्यावरण मित्र कार्यरत हैं। उत्तरायणी मेले को देखते हुए 50 और पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। स्नान घाट की सफाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के पास स्थित सूरज कुंड तक नदी को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। नदी किनारे डाले गए कचरे को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी कचरा इधर-उधर न फेंकने की सलाह दी जाएगी।


सफाई अभियान में सहयोग नहीं देने वाले व्यापारियों का चालान किया जाएगा। इधर, डीएम रंजना राजगुरु ने भी उत्तरायणी मेले के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed