फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   वन भूमि हस्तांतरण के 46 मामलों पर सैद्धांतिक सहमति

वन भूमि हस्तांतरण के 46 मामलों पर सैद्धांतिक सहमति

Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
वन भूमि हस्तांतरण के 46 मामलों पर सैद्धांतिक सहमति
बागेश्वर। एडीएम राहुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित 110 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 46 मामलों पर सैद्धांतिक सहमति बनी। वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों में विभागों को निर्देशित करते हुए एडीएम ने योजनाओं की पत्रावलियों को सही प्रकार से तैयार करने को कहा। उन्होंने वन विभाग से भी इसमें सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि कमियां रहने पर प्रस्ताव आपत्ति के साथ वापस आते हैं, इससे विकास योजनाओं में विलंब होता है। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण अभियंत्रण, जलनिगम, वन विभाग सहित सभी विभागों को वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को शीघ्र निपटाने को कहा। बैठक में एएमए जिला पंचायत अरुण बड़थ्वाल, ईई नगरपालिका राजदेव जायसी, लोनिवि के अभियंता एमसी शर्मा, जलनिगम के सीपीएस गंगवार, पीएमजीएसवाई के कृष्ण सिंह लसपाल, परिवहन विभाग के निश्चय जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed