फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर में सज गई अबीर गुलाल-पिचकारी की दुकानें

बागेश्वर में सज गई अबीर गुलाल-पिचकारी की दुकानें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में सज गई अबीर गुलाल-पिचकारी की दुकानें
बागेश्वर। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में अबीर, गुलाल, नई पिचकारी, स्प्रे कलर, पारंपरिक कुर्ते पायजामा की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर खरीददारों की भीड़ भी उमड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं की काशी पर होली का रंग चढ़ने लगा है। होली के पर्व पर अब सिर्फ महज एक हफ्ता बाकी है। इधर बाजार में होली की दुकानें सज चुकी हैं। मुख्य बाजार, दुग बाजार, कत्यूर बाजार में अबीर गुलाल की दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में इस बार पंप पिचकारी, बबूआ, प्रेशर पिचकारी की मांग तो है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मोदी पिचकारी, डोरी मौन, बेन 10, निंजा पिचकारी की भी जबरदस्त मांग है। वहीं बाजार में कलर बम भी उपलब्ध है। इन बमों में आग लगाने पर अनार की तरह अबीर गुलाल निकलते हैं। इसको लेकर बाजार में खासा उत्साह है। दुकानदार कमल साह ने बताया कि इस बार मैजिकल बैलून आया है इसमें पिचकारी के साथ गुब्बारे जुड़े हुए हैं उनको पानी भरकर बांधने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैजिकल ग्लास बन रहा पसंद
एक मैजिकल गिलास बाजार में आया है। इस गिलास में कांच की दो परतों से मिलाकर बनाया है। परतों के बीच में लाल रंग का पानी भरा है जो छलकता है। इस गिलास को पकड़ो तो ऐसा लगता है कि भरा हुआ जबकि वो खाली होता है। इसकी कीमत 100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed