{"_id":"5ba1380b867a557f6a2a39f7","slug":"71537292299-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र का पुतला जलाया
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बसपा कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई और महिला असुरक्षा पर कड़ी नाराजी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सभा में वक्ताओं ने पेट्रो पदार्थों और अन्य वस्तुओं की आसमान छूती दामों को शीघ्र न घटने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी।
मंगलवार सुबह बसपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में पूरी तरह फेल हो गई है। प्रदेश सरकार भी हर मोर्चे पर विफल रही है। मुख्यमंत्री को चुनावी वायदे पूरा न कर पाने पर अपने पद से इस्तीफा देने को कहा। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, नंदन कोहली, प्रेम आर्य, रमेश टम्टा, सुरेश राम, राजेंद्र प्रसाद, आशा कुंवर, निशा, मंजू, गीता आर्या, महेश टाकुली, करन कुमार आदि शामिल आदि थे।