{"_id":"5a36a0a94f1c1b3c3d8be3c1","slug":"71513529513-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अतिथि शिक्षकों की बैठक में पांच माह से मानदेय नहीं मिलने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि उन्हें पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। वक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च 2018 से पहले यदि सरकार की ओर से अतिथि शिक्षकों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई तो उन्हें फिर से बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ेगा। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए विनोद कर्नाटक को अध्यक्ष, शिवांश पंत को उपाध्यक्ष, कन्हैया वर्मा को सचिव, पंकज लोहनी को सह सचिव, ज्योति जोशी को कोषाध्यक्ष, किशन नेगी को संरक्षक चुना गया। वहां संतोष, प्रेम शंकर, राजेंद्र, गणेश, गोपाल बिष्ट, बबीता, रेखा मटियानी, सरोज, उर्मिला, हिमांशी, रंजीत आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।