{"_id":"59c68fe34f1c1b8e688b604e","slug":"71506185187-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का अंदेशा होने पर नाबालिग छात्रा को अस्पताल लाए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का अंदेशा होने पर नाबालिग छात्रा को अस्पताल लाए परिजन
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का शक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए तो उसके द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देने से जांच नहीं की गई। इस मामले में पुलिस में भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। छात्रा को उसके परिजन मनोचिकित्सक को दिखाने के लिए हल्द्वानी ले गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कपकोट क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए। परिजनों द्वारा चिकित्सकों को उसके साथ दुष्कर्म होने की बात बताई गई। चिकित्सकों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने जब छात्रा से पूछताछ की तो वह ठीक से कोई जवाब नहीं दे पाई। बार-बार उसके द्वारा बयान बदलने और स्पष्ट जानकारी नहीं देने के कारण उसकी जांच नहीं की गई। छात्रा की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उसे अस्पताल से ले गए। इस मामले में कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि छात्रा के माता-पिता को उसके साथ किसी तरह की घटना होने के शक में जांच के लिए यहां लाए थे। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म जैसी पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा मानसिक रूप से बीमार लग रही है।
उसे जांच के लिए परिजन हल्द्वानी ले गए हैं। फिलहाल किसी की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।