फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   70 firefighters, 17 goats burnt alive after fire

आग लगने से 70 मुर्गियां, 17 बकरियां जिंदा जली 

Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
70 firefighters, 17 goats burnt alive after fire
शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जली गोशाला। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत कपकोट के राकशी तोक में बीती रात शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग के चलते दो विधवाओं की 70 मुर्गियां और 17 बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा घास के दो लुट्टे भी राख हो गए। राजस्व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना कर क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। पशु चिकित्साधिकारी ने मृत मुर्गियों और बकरियों का पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 12 ग्राम पंचायत कपकोट के राकशी तोक में शॉर्ट सर्किट होने से जमुना देवी पत्नी स्व. नंदन प्रसाद और उनकी पड़ोसी कमला देवी पत्नी स्व. आनंद प्रसाद की गोशाला में आग लग गई। आग लगने से जमुना देवी की 50 मुर्गियां जिंदा जल गईं। साथ ही घास के दो लुट्टे भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


जबकि कमला देवी की गोशाला में बंधी 17 बकरियां और 20 मुर्गियां जलकर मर गईं। सुबह घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक एमएस भाकुनी ने मौका मुआयना कर क्षति का आकलन किया। बाद में पटवारी ने बताया कि घटना में पीड़िताओं को करीब 75 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच आख्या तहसील प्रशासन को सौंप दी है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंतोला ने मुर्गियों और बकरियों का पोस्टमार्टम किया। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी और ग्रामीणों ने प्रभावितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed