{"_id":"5963ba7f4f1c1b92198b45ba","slug":"61499708031-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजूहा मटीना के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजूहा मटीना के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय जूनियर हाइस्कूल मटीना में आयोजित शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। बच्चों को कृमिरोधी, सर्दी, जुकाम, कैल्शियम विटामिन और आंखों के ड्रॉप बांटी गई। तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भेजा गया।
बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण डॉ. सिद्धार्थ शंकर मंडल, डॉ. मोनिका ममगाई ने किया। डॉ. मंडल ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को 15 दिन के भीतर चश्मे बांटे जाएंगे। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर पीने, ओआरएस का घोल पीने, बासी भोजन नहीं खाने और स्वच्छता पर खास ध्यान देने को कहा। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक डीएल वर्मा, सहायक अध्यापक ख्याली दत्त जोशी, संतोष कुमार, एसएमसी अध्यक्ष गीता शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रा देवी, मोहनी देवी, मोहन पांडे, पुष्पा फुलारा, माया बड़शीला आदि थे।