फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   एक दशक के भीतर 5.13 प्रतिशत रही बागेश्वर जिले में जनसंख्या वृद्घि की दर

एक दशक के भीतर 5.13 प्रतिशत रही बागेश्वर जिले में जनसंख्या वृद्घि की दर

Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एक दशक के भीतर 5.13 प्रतिशत रही बागेश्वर जिले में जनसंख्या वृद्घि की दर
बागेश्वर। 2011 की जनगणना के अनुसार बागेश्वर जिले की कुल जनसंख्या 259898 है। इनमें 124326 पुरुष और 135572 महिलाएं हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दशक में जिले में 10378 की आबादी का इजाफा हुआ है। बागेश्वर जिले में जनसंख्या वृद्धि की दर पिछले एक दशक के भीतर 5.13 प्रतिशत रही है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल शहरी क्षेत्र से लेकर गांव तक परिवार कल्याण के कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले की आबादी 2001 में 249462 थी। 2011 में यह आबादी बढ़कर 259898 पहुंच गई। इनमें 124326 पुरुष और 135572 महिलाएं शामिल हैं। 2001 और 2011 के बीच के अंतर को यदि देखा जाए तो पिछले एक दशक में जिले का जनसंख्या वृद्धि की दर 5.13 प्रतिशत रही है। जिले में यदि महिला-पुरुषों की जनसंख्या की तुलना की जाए तो यहां पर 1000 पुरुषों पर 1093 महिलाएं हैं। जिले में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 31195 है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.शैलजा भट्ट ने बताया कि इस वर्ष जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत जिले भर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्थाई एवं अस्थाई विधियों द्वारा पर परिवार कल्याण की सुविधाएं सभी चिकित्सा केंद्रों में दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed