{"_id":"62ed519ef1a5a51f48362fbc","slug":"6-roads-closed-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4714970193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की छह सड़कों पर सुचारु नहीं हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की छह सड़कों पर सुचारु नहीं हुआ यातायात
विज्ञापन
धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग में हुए भूस्खलन से खेतों में गिर रहा मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश जारी है। बागेश्वर में बारिश से बंद आधा दर्जन सड़कों पर यातायात सुुचारु नहीं हो सका है। सड़कों के बंद होने से लोगों को पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार रात कपकोट विकासखंड क्षेत्र में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर और गरुड़ क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से बारिश के आसार बने थे लेकिन दोपहर तक धूप निकल आई। लगातार हो रही बारिश का असर यातायात पर पड़ रहा है। जिले में लंबे समय से बंद पड़ी सौंग-खलीधार और बागेश्वर-दफौट सड़क पर अब तक यातायात सुचारु नहीं हो सका है। धरमघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी, रिखाड़ी-वाछम और डंगोली-सलानी मोटर मार्ग पर यातायात बाधित है।
धरमघर-माजखेत सड़क पर भूस्खलन से जमीन को नुकसान
बागेश्वर। धरमघर-माजखेत सड़क पर हो रहे भूस्खलन से काश्तकारों की उपजाऊ जमीन को नुकसान हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह कोरंगा ने कहा कि पहले भूस्खलन फिर मलबा हटाने को लगी जेसीबी से खेती योग्य जमीन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने भूस्खलन रोकने के लिए सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
प्रभावितों तक जल्द पहुंचे मदद: फर्स्वाण
बागेश्वर। कांग्रेस नेता ललित फर्स्वाण ने आपदा प्रभावितों तक जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कमेड़ीदेवी में गोपाल राम का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन अन्यत्र व्यवस्था नहीं होने से वह उसी मकान में जोखिम उठाकर रहने के लिए मजबूर हैं। संवाद
बारिश से बंद सड़कों को खोलने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। आपदा प्रभावितों को हुए नुकसान का मौका मुआयना कर रिपोर्ट बनवाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी

बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु कराने को लगाई गई जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR