{"_id":"6696c7a3806b6f86f00a08f4","slug":"59-inter-colleges-of-bageshwar-are-running-on-the-basis-of-in-charge-principals-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-108066-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे बागेश्वर के 59 इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे बागेश्वर के 59 इंटर कॉलेज
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्यों की कमी का सामना कर रहे हैं। 61 इंटर कॉलेज के सापेक्ष मात्र दो इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य तैनात हैं। कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के किसी भी इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं हैं। 59 इंटर कॉलेज में प्रवक्ता प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
एक शिक्षा सत्र बीतने के बाद नए सत्र में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद भरने की उम्मीद रहती है लेकिन साल बदलने के बावजूद हालात नहीं बदलते हैं। वर्तमान में बागेश्वर विकासखंड के दो इंटर कॉलेज में ही स्थायी प्रधानाचार्य तैनात हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर और राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा को छोड़कर अन्य इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं। प्रधानाचार्य नहीं होने से विद्यालय के एक प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है जिसके कारण उनके विषय का पठन-पाठन प्रभावित होता है। विद्यालय के विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।
इधर, सीईओ गजेंद्र सौन ने बताया कि प्रधानाचार्यों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सीधी भर्ती की परीक्षाएं जल्द होेनी हैं। साल के अंत तक इंटर कॉलेज को भी प्रधानाचार्य मिलने की उम्मीद है।