{"_id":"600c65948ebc3e2c5359e048","slug":"589-health-workers-vaccinated-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4122762146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 589 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 589 स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
बागेश्वर में सचिव स्वास्थ्य की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद जिलाधिकारी व अन्य। संवाद न्य?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टीकाकरण की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने पहले चरण में सफलतापूर्वक किए जा रहे टीकाकरण कार्य की प्रशंसा की। दूसरे चरण की सफलता के लिए अधिकारियों को तैयार रहने को कहा। पहले चरण में बागेश्वर में अब तक 589 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बेहतर ढंग से किया जा रहा है। टीकाकरण का कोई नकारात्मक प्रभाव नजर नहीं आया है। कोविड-19 की वैक्सीन बिलकुल सुरक्षित है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। पूरे देश में अब तक 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। इसमें राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, सफाई कर्मचारी, पैरामिलिट्री को शामिल किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
वीसी के दौरान डीएम विनीत कुमार ने बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य चार सेशन साइटों में किया गया है। टीकाकारण का कार्य सफलतापूर्वक जारी है। पहले चरण में कुल 889 स्वास्थ्य कर्मचारियों के टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है।