{"_id":"5c5f12afbdec2273970e4bc9","slug":"51549734575-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फवारी से मल्ला और विचल्ला दानपुर की बिजली और संचार सेवा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फवारी से मल्ला और विचल्ला दानपुर की बिजली और संचार सेवा धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लाक के मल्ला और विचल्ला दानपुर क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार की रात को जमकर बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र की बिजली के मेन लाइनों में जगह-जगह पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। इन गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से बीएसएनएल के धूर और लीती में खड़े बीएसएनएल के टावरों के सिग्नल नहीं आ रहे हैं। बिजली और संचार सेवा ठप होने से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने दोनों विभागों से व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात तक मल्ला और विचल्ला दानपुर के गांवों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। इससे इन क्षेत्रों को जोड़ने के लिए कर्मी से बाछम तक की बिजली की मेन लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरे हुए हैं। इसके विचल्ला दानपुर क्षेत्र के लिए नाचनी पिथौरागढ़ से आने वाली बिजली की लाइन पर शामा और नाचनी के बीच पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंत भाष्कर पांडे ने बताया कि स्थानीय स्तर पर तारों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइनों में आए बड़े फॉल्ट सड़क सुचारु होने के बाद ठीक कर लिए जाएंगे। इधर बीएसएनएल के उप खंड अधिकारी सीएस लोहनी के अनुसार बिजली की आपूर्ति न होने के कारण मोबाइल टावर चालू नहीं हो पा रहे हैं।
अंधड़ से मकान की छत उड़ी
बागेश्वर। शुक्रवार की सायं आए अंधड़ से कपकोट तहसील के सलिंग उडियार निवासी ग्रामीण के मकान की छत उड़ गई। राजस्व उप निरीक्षक लोहारखेत ने बताया कि शुक्रवार की सायं अंधड़ में सलिंग उडियार निवासी पुष्कर सिंह के मकान का टिन शेड उड़ गया। उसके बाद हुई बारिश में घर का सारा सामान नष्ट हो गया। घटना के समय पीड़ित परिवार घर पर ही मौजूद था। किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
हिमपात के चलते रद्द होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
बागेश्वर। शुक्रवार की रात मल्ला दानपुर के बदियाकोट में हुए भारी हिमपात के कारण 11 फरवरी से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक, बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता रद्द हो सकती है। आयोजन समिति ने इस परिस्थिति में दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित करने में असमर्थता जता दी है। उत्तराखंड वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष को भेजे पत्र में आयोजन समिति दानपुर स्पोर्ट्स क्लब ने कहा है कि आठ फरवरी को बारिश व हिमपात के कारण सड़क बाधित है तथा आयोजन स्थल पर भी बर्फ जमी है। ऐसे में प्रतियोगिता आयोजित करना संभव नहीं है। उन्होंने प्रतियोगिता एक सप्ताह के लिए स्थगित करने की मांग की है।